हम तो चल पड़े ,बाबा साहेब के आदेश पर
अब सारा जहाँ हमारा होगा
बनो दलितों मसीहा मित्रों
तभी देश तुम्हारा होगा
साहब के आदेश पर
रोड़े आयेंगें बहुत सारे
मत घबराना मित्रों उनसे
तभी जय भीम का नारा होगा
मंजिल है बड़ी कठिन
पर हम है साहब के सपूत
जो डर को छोड़ चुके है
अपनी मंजिल में आगे बड़कर
दुनिया का मुख मोड़ चुके है
जिन्दगी हो जाये कुर्बान पर फिकर नही
हर बच्चे पर हो जय भीम का नारा
यही सादगी है मेरी
जय भीम जय भारत नमो बुद्धाय !
के साथ आपका अपना
प्रदीप कुमार गौतम
१०/०२/२०१४