तू इबादत के संग पहचान थी मेरी
हँसती हुई जिंदगी की चिराग थी मेरी
खिले हुए मुखड़े पर मुस्कान थी मेरी
हाँ माना कि तुझे डांटा है मैंने तुझे
सताया भी हद से ज्यादा तुझे
तेरी शर्त के मुताबिक ढाला था अपने आपको
जब -जब तू रूठी मनाया मैंने
तेरी जिद के आगे सिर नवाया मैंने
कुछ जग में करके दिखाऊँगी था कथन तेरा
तेरे कथन को आयाम देने में लगा था मैं
तेरे हौंसलों को उड़ान देने में लगा था मैं
नहीं पिघलाया स्वहृदय को मैंने तेरे सामने
शायद तेरे ह्रदय को शिल समान बनाने में लगा था मैं
तेरी खातिर उसूलों को भी तोड़ा था
गुरु -शिष्य कि परम्परा में प्रेम बीज बोया था
मेरे उसूलों को तूने पूरी तरह धोया था
फिर भी मैं चुप था ,खामोश था
क्योंकि
इस ह्रदय में सिर्फ तू ही समायी थी
तू खूब दूर हो जा मुझसे
लेकिन मेरे ह्रदय में तेरी परछाई थी
नही तोड़ूंगा मैं बंधन यह प्रेम का
क्योंकि सम्पूर्ण जग में सिर्फ
तू ही मेरी एक जान थी
जान है
जान रहेगी
प्रदीप कुमार गौतम
१८/१२/२०१३
No comments:
Post a Comment