हक़ बचाओ बैठक सम्पन्न
मित्रों !कल २६/०१/२०१४ को आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिस पर जिला संयोजक सुन्दर सिंह शास्त्री ने बताया कि ये मनुवादी विचार धारा के लोग हर जगह पर प्राइवेट सेक्टर को देते जा रहे है। इस पर चाहे विजली हो या खदानो का कार्य हो जिसकी वजह से ये आरक्षण को समाप्त करने कि चल चली जा रही है। क्योंकि आज भी एस सी /एस टी इतने मजबूत नही हुए है जिस पर वे प्राइवेट कम्पनियों को अपने हाथो पर ले सके।
अतः आप सभी सम्मानित साथियों से अनुरोध है कि ०२ फरवरी को आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर पी सिंह जी उरई नगर के टाउनहाल मैदान में हम सभी को सम्बोधित करेंगे एवं विचार विमर्श करेगे। अतः आप सभी सुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति हों तथा अपने हक़ की लड़ाई में बढ़ चढ़ कर भागेदारी करें
साथियो! जय भीम जय भारत नमो बुद्धाय।
प्रदीप कुमार गौतम
२७/०१/२०१४
No comments:
Post a Comment