🌺बाबा साहेब अम्बेडकर पर आयोजित हुई मथुराप्रसाद महाविद्यालय में निबन्ध प्रतियोगिता 🌺
कोंच ! आज दिनाँक 15/12/2016 को मथुराप्रसाद महाविद्यालय कोंच में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस (06 दिसम्बर) के अवसर पर " समाज के उत्थान में डॉ भीमराव अम्बेडकर का योगदान" विषय में निबन्ध -लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें प्रतिभागिता करने वाले छात्रों ने उत्साह दिखाया और 26 छात्र/छात्राओं ने लेखन प्रतियोगिता में भागेदारी की । जिनमे प्रमुख इस प्रकार से है -आराधना कुशवाहा बीएससी प्रथम, दीक्षा पटेल बीएससी प्रथम, शहजल बीएससी प्रथम, वैशाली गुर्जर एम ए द्वितीय, पिंकी एम ए प्रथम, राखी एम ए प्रथम, निशा सेंगर एम ए प्रथम, चंद्रमुखी एम ए प्रथम, भावना नगाइच एम ए द्वितीय, मेघा बी ए तृतीय, वर्षा पटेल बी ए तृतीय, ईशु पटेल बी ए तृतीय, सुष्मिता बी ए तृतीय, भावना कौशिक बी ए तृतीय, संयोगिता गुर्जर बी ए तृतीय, रितु कुशवाहा बी ए तृतीय, दीक्षा अग्रवाल बी ए तृतीय, अंजू देवी बी ए तृतीय, सोनम देवी बी ए तृतीय, काजल गुप्ता बीएससी प्रथम, प्रतीक्षा कुशवाहा एम ए द्वितीय, राजेश्वरी बी ए प्रथम, मोनिका सोनी बी ए द्वितीय, शैलेन्द्र वर्मा बी ए तृतीय , प्राची झा बी ए तृतीय उपस्थिति रहे । कार्यक्रम का आयोजन हिंदी विभाग की ओर से किया गया, लेकिन महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों आयोजन में सहयोग प्रदान करके अग्रणी भूमिका निर्वाहन की । कार्यक्रम संयोजक हिंदी विभाग के प्रभारी डॉ जयशंकर तिवारी और संयोजक सचिव श्री प्रदीप कुमार गौतम रहे । कक्ष निरीक्षक के रूप में डॉ हरिश्चंद्र तिवारी जी ,श्री अक्षयवर नाथ मिश्र व हरिमोहन पाल रहे तथा सचल दल के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ टी आर निरंजन व डॉ विजय विक्रम सिंह व राघवेंद्र सिंह, डॉ मनोज तिवारी जी रहे ।
No comments:
Post a Comment