अँधेरी रात में बैठा अकेले
आकाश को निहारा था
तारों की रोशनी थी मद्दियम
उन्होंने किसी को पुकारा था
दुग्धावल स्वेद किरणों को भरकर
शीतलता को समेटकर
उसे दिया इशारा था
मानो बादल अर्द्धरात्रि में
अटखेलियां करते हुए
ताराओं कि शीतल किरणों का
स्पर्श करना चाहता था
लेकिन ताराओं को तो केवल
एक चाँद ही प्यारा था
वे सूर्यास्त होते ही
मिलन कि आस में
बैठ गये थे अपनी
चांदनी चद्दर फैलाकर
वे ह्रदय में आकुलता को भरे हुए
बिलबिला रहे थे मिलन के लिए
लेकिन उनकी आस अधूरी थी
और रहेगी भी आज सम्पूर्ण निशा
क्योंकि आज
अमावस की रात थी
प्रदीप कुमार गौतम
१३/११/२०१३
No comments:
Post a Comment